इस शेयर में 6 महीने में मिला 60 पर्सेट का रिटर्न, अब यह है इसका भाव
मुंबई- पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाने वाली दिग्गज कंपनी मामाअर्थ (Honasa Consumer Ltd) के शेयरों में मंगलवार को 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। इसके शेयर में यह बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत बिजनेस अपडेट की उम्मीद के बाद आई है।
होनासा कंज्यूमर ने कहा है कि फाइनेंशियल ईयर 2027 के दूसरे क्वार्टर में कंपनी और उसकी सब्सिडरीज के लिए एक और मजबूत तिमाही रहने वाली है। यह प्रदर्शन पहली तिमाही के अच्छे नतीजों पर आगे बढ़ते हुए हासिल होने की उम्मीद है।
कंपनी ने कहा कि सबसे बड़ा ब्रांड ममाअर्थ अपनी हालिया तेजी बनाए रखते हुए इस तिमाही में सालाना आधार पर 15 से 30 प्रतिशत के बीच NSV ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि ब्रांड के प्रति लोगों का लगाव बढ़ने और ऑफलाइन मार्केट में विस्तार से यह प्रदर्शन संभव हो रहा है।
होनासा के नए और छोटे ब्रांड्स भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनसे सालाना आधार पर लगभग 45 प्रतिशत के आसपास NSV ग्रोथ मिलने की उम्मीद है। ऑफलाइन चैनल्स कंपनी की ग्रोथ में आगे चल रहे हैं। जनरल ट्रेड और मॉडर्न ट्रेड दोनों में अच्छी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जनरल ट्रेड में डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने और दुकानों पर बेहतर एग्जीक्यूशन से यह मदद मिली है। ऑनलाइन चैनल्स भी अपनी ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने वाले हैं।

