इन शेयरों में मिल सकता है अच्छा फायदा, हाल में जमकर आई है गिरावट

मुंबई- शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बीच कुछ शेयरों में अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। इन शेयरों की कीमतों में हाल के दिनों में जमकर गिरावट आई है।

ब्रोकरेज फर्म मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के मुताबिक, आदित्य विजन का शेयर बीते 6 महीनों में 29 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। यह शेयर अब 720 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से इसमें 26 पर्सेंट की तेजी आने की उम्मीद है।

कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में बीते छह महीनों में यह शेयर 21 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। यह शेयर 700 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव से इसमें 26 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। इसी तरह कार्बोरंडम यूनिवर्सल का शेयर 1563 रुपये तक जा सकता है। यानी इसमें भी 26 पर्सेंट की तेजी आने की उम्मीद है। छह महीनों में 53 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

गोदावरी पावर एंड इस्पात के शेयरों में भी कमाई का मौका दिख रहा है। यह शेयर हालांकि छह महीनों में 20 फीसदी गिरा है। इसमें 45 पर्सेंट का रिटर्न मिल सकता है। यह 314 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से अच्छी तेजी की उम्मीद है।

ताज जीवीके होटल्स के शेयर में सबसे ज्यादा 51 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 475 रुपये तक जा सकता है जो मौजूदा भाव से 51 पर्सेंट अधिक है। 319 रुपये के आस पास कारोबार कर रहा यह शेयर 6 महीने में निराश किया है। इसका टारगेट प्राइस 475 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट लेवल से 51 फीसदी चढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *