मोल्ड टेक देगी एक पर एक शेयर फ्री, 6 महीने में शेयर 85 पर्सेंट उछला
मुंबई- इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज (Mold-Tek Technologies) ने 1:1 बोनस इश्यू के लिए 9 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। बोनस की खबर तब आई है जब कंपनी के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
6 महीने में स्टॉक करीब 85% चढ़ा है, जबकि 5 साल में इसमें करीब 155% की तेजी आई है। वहीं, साल 2026 में अब तक इस स्टॉक का रेट करीब 35 फीसदी बढ़ चुका है। मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज के लिए यह पहला बोनस इश्यू है। कंपनी इससे पहले नियमित रूप से डिविडेंड के जरिए शेयरधारकों को रिटर्न देती रही है। अब तक 30 बार डिविडेंड दिया जा चुका है।
सितंबर में कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया था। 2025 में ₹1 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था। यानी कंपनी के लिए बोनस शेयर नया कॉरपोरेट एक्शन है, जबकि डिविडेंड देने का इतिहास पहले से रहा है। मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज ने इससे पहले 2016 में शेयरों का विभाजन किया था।
उस समय कंपनी के एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा गया था। इसके बाद शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹2 हो गई थी। अब इसी ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर कंपनी 1:1 बोनस देने जा रही है। मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी है। यह मुख्य रूप से सिविल, स्ट्रक्चरल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिजाइन से जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध करवाती है।

