अब बोल कर चश्मे से टिकट की कर सकेंगे बुकिंग, मेटा ने लॉन्च किया ग्लास

मुंबई- अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने सालाना इवेंट में नए स्मार्ट चश्मे और वर्चुअल रियलिटी डिवाइस पेश किए हैं।

मेटा ने बिना कैमरा वाले रे बेन मेटा ऑडियो AI ग्लासेज पेश किए हैं। इसमें केवल माइक्रोफोन और स्पीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉलिंग कर सकते हैं और मेटा AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी ने फोटो-वीडियो के शौकीनों के लिए कैमरे वाले अपने रेगुलर स्मार्ट ग्लासेज का नया वर्जन ‘रे बेन मेटा जेन 3’ भी लॉन्च किया है। इसमें पिछले वर्जन के मुकाबले बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी, जो 9 घंटे तक चलती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है।

मेटा ने अपने ‘क्वैस्ट हेडसेट’ की जगह सिर्फ 100 ग्राम वजनी ‘मेटा VR ग्लासेज’ पेश किए हैं। ये दिखने में चश्मे जैसा है और एपल के विजन प्रो को टक्कर देगा। वजन कम रखने के लिए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को 300 ग्राम के एक अलग छोटे डिवाइस में दिया गया है।

डॉक्टर से मिलना हो, सैलून में सीट बुक करनी हो या किसी सर्विस के लिए समय तय करना हो, यह AI आपकी आवाज सुनकर खुद अपॉइंटमेंट फिक्स कर देगा। अलार्म लगाने, रिमाइंडर सेट करने, मेसेज भेजने या कोई जानकारी ढूंढने जैसे दैनिक काम भी अब सिर्फ बोलने भर से हो जाएंगे। मेटा का म्यूज AI आपके चश्मे को एक ‘पर्सनल असिस्टेंट’ में बदल देता है, जिससे आप बिना हाथ चलाए सिर्फ अपनी आवाज से डिजिटल काम निपटा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *