6 महीने में एक लाख को 1.85 लाख बनाया इस शेयर ने, अब 5 टुकड़ों में होगा

मुंबई- इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी TAAL Tech Ltd का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2026 है। यानी इस तारीख तक जिनके पास शेयर होगा, उनको इसका फायदा मिलेगा।

कंपनी का पुराना नाम TAAL Enterprises Limited था। स्टॉक स्प्लिट की घोषणा अगस्त में हुई थी। यह कंपनी ग्लोबल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स, EPCs और ऑपरेटर्स के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन पार्टनर है। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। इसके कस्टमर्स दुनिया भर में हैं। यह आर्किटेक्चर, प्लांट इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल मशीनरी, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, ऑटोमोटिव, ऑफ-हाइवे, ट्रेलर्स और ट्रक्स, रेल जैसी सेवा देती है।

शेयर की कीमत 5188.30 रुपये के आस पास है। कंपनी का मार्केट कैप 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 5,242 रुपये और एडजस्टेड लो 2,610 रुपये है। कंपनी का शेयर एक सप्ताह में 15 प्रतिशत और 3 महीनों में 50 प्रतिशत उछला है। 6 महीनों में यह 85 प्रतिशत की तेजी देख चुका है।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में TAAL Tech का रेवेन्यू 63.23 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 18.35 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 58.87 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 190.10 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 53.75 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 172.48 करोड़ रुपये रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *