हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 से 18 सितंबर तक खुलेगा 79 से 84 रुपये है भाव
मुंबई- हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 सितंबर से खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर का भाव 79 से 84 रुपये तय किया है। निवेशक कम से कम 178 शेयरों और उसके बाद इतने ही मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने कहा कि यह आईपीओ 1000 करोड़ रुपये का है। इसमें 600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स ओपी मुंजाल होल्डिंग और हीरो साइकिल की ओर से 400 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल होगा। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से 190 करोड़ रुपये का उपयोग पुराने कर्ज को चुकाने में किया जाएगा। 200 करोड़ रुपये का उपयोग गौतम बुद्ध नगर (यूपी) वाले प्लांट की क्षमता बढ़ाने और नए उपकरण खरीदने पर खर्च होंगे। इसके अलावा बाकी रकम नए अधिग्रहणों और अन्य पर खर्च होगी।
कंपनी भारत की लीडिंग ऑटोमोटिव टेक कंपनियों में से एक है। यह अमेरिका, यूरोप, भारत और एसियान क्षेत्र में गाड़ियों के बड़े निर्माताओँ के लिए हाई इंजीनियर्ड पावरट्रेन सॉल्यूशंस का डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है।
कंपनी के बनाए पार्ट दोपहिया वाहन, परफार्मेंस ऑटोमोटिव, ई-बाईकिस्, ऑफ रोड व्हीकल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें, हैवी ड्यूटी व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ियों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी के पास बीएमडब्ल्यू, डुकाटी और अन्य ग्राहक हैं। कंपनी उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है जो प्रीमियम और परफारमेंस आईसीई सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करती है।

