मारुति की कारें चार महीने में तीसरी बार महंगी, अब 20,000 रुपये बढ़ी कीमत

मुंबई- मारुति सुजुकी इंडिया ने गाड़ियों की कीमतें चार महीने में तीसरी बार बढ़ा दिया है। इसी महीने से  कंपनी चुनिंदा कार मॉडल्स के दाम ₹20,000 तक बढ़ाने जा रही है।

मारुति ने मई के बाद चार महीनों में तीसरी बार दाम बढ़ाए हैं। गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत और लगातार बढ़ती महंगाई के दबाव की वजह से यह कदम उठाना पड़ा है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। मारुति ने पिछले महीने ही 2.19 लाख गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया है।

मारुति सुजुकी का कहना है कि गाड़ियों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान (जैसे स्टील, मेटल आदि) के दाम और महंगाई लगातार बढ़ रही है। कंपनी पिछले कुछ महीनों से इस बढ़े हुए खर्च का बोझ खुद उठा रही थी और कीमतें न बढ़ाने की कोशिश कर रही थी।

लेकिन अब लागत बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण कंपनी के लिए पुरानी कीमतों पर गाड़ियां बेचना मुश्किल हो गया है। इसीलिए मजबूरन बढ़े हुए खर्च का थोड़ा सा हिस्सा कीमतों में इजाफा करके ग्राहकों पर डाला जा रहा है, ताकि ग्राहकों की जेब पर भी ज्यादा बड़ा असर न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *