इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.60 लाख, यह है इसका भाव
मुंबई- शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच एनलिस्ट्स ने लंबी अवधि के नजरिये से कंज्युमर ड्युरेबल्स सेक्टर से क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton Greaves Consumer Electricals) के शेयर को पिक किया है। शेयर पर 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी का अनुमान जताया है।
Crompton Greaves Consumer Electricals का शेयर 21 अगस्त को 251.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि शेयर का 52-वीक हाई 2 सितंबर 2025 को बना था, जो 337.15 रुपये है। ब्रोकिंग फर्म नुवामा ने शेयर पर अगले 12 महीने के नजरिये से खरीदारी की रेटिंग के साथ 410 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। इस लिहाज से शेयर मौजूदा भाव से करीब 62 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर पर करीब 35 फीसदी अपसाइड का अनुमान जताया है। खरीदारी की रेटिंग के साथ 340 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। ICICI सिक्योरिटीज ने भी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही Crompton Greaves Consumer Electricals शेयर पर करीब 25 फीसदी का अपसाइड टाइरगेट दिया, जो 315 रुपये है।
ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि FY31 के लिए Crompton Greaves Consumer Electricals के मैनेजमेंट ने आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से CAGR करीब 15 फीसदी रहेगी। साथ ही न्यू बिजनेस से अनुमानित बिक्री करीब 20 फीसदी रहने की उम्मीद है।
Crompton Greaves Consumer Electricals नेट कैश पॉजिटिव कंपनी है। FY26 में 1.8 अरब रुपये रहे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक एडवर्टाइजिंग और प्रमोशन पर खर्च बढ़ सकता है। साथ ही प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ब्रांड को मजबूत करने की दिशा में काम हो सकता है।

