म्यूचुअल फंड निवेशकों का पोर्टफोलियो एक ही झटके में 70 फीसदी गिरा, एचडीएफसी सिक्योरिटीज में घपला

मुंबई- एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के प्लेटफॉर्म पर बुधवार को एक बड़ी तकनीकी खामी सामने आई। इस गड़बड़ी के चलते निवेशकों को अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। कई निवेशकों का पोर्टफोलियो अचानक 30% से लेकर 70% तक गिर गया, जिससे सुबह-सुबह निवेशकों में हड़कंप मच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज देश के बड़े ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिसके पास 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं।

एक निवेशक ने बताया, जब उन्होंने सुबह उठकर अपना म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो चेक किया, तो वह मुनाफे में रहने के बजाय 30 प्रतिशत के भारी नुकसान में और करीब 1 लाख रुपये माइनस में दिख रहा था। इसके पोर्टफोलियो में दो म्यूचुअल फंड हैं। इनमें से एक फंड की एनएवी (NAV) तो सामान्य थी, लेकिन दूसरे फंड की एनएवी में अचानक 50 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से पूरे पोर्टफोलियो का रिटर्न बिगड़ गया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऐप पर उनके निप्पॉन मल्टीकैप फंड और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (ग्रोथ) की एनएवी अचानक बेहद कम दिखने लगी है. एक यूजर के मुताबिक, जो एनएवी पहले करीब 185 थी, वह गिरकर 111.18 पर आ गई। इससे रिटर्न सीधे 30 प्रतिशत पर पहुंच गया। निवेशकों ने इसे तकनीकी खराबी या एनएवी डिस्प्ले से जुड़ी गड़बड़ी बताया है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद, जब निवेशकों ने ऐप को एक्सेस किया तो उस पर एक पॉप-अप मैसेज शो हो रहा था, जिसमें लिखा था- ‘हम म्यूचुअल फंड एनएवी से जुड़े इस मुद्दे को हल करने पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *