टाटा समूह के इस शेयर में एक लाख का निवेश बन सकता है 1.47 लाख रुपये
मुंबई- बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक तेजी देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स का शेयर भी इन्हीं में से एक है। जून तिमाही में टाटा ग्रुप की कंपनी का शुद्ध फायदा 83 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। ब्रोकरेज फर्म्स भी शेयर पर बुलिश रेटिंग के साथ अपसाइड का टारगेट दिए हैं।
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल का सालाना आधार पर मुनाफा 83 फीसदी बढ़कर 2,556 करोड़ रुपए रहा। अच्छे नतीजों के चलते शेयर 13 अगस्त कारोबार के दौरान करीब 8 फीसदी तक उछला। इंट्राडे में स्टॉक 485 रुपए का हाई टच किया। जबकि शेयर का 52-वीक हाई 509 रुपये है, जोकि 27 फरवरी 2026 को बना था। बता दें कि महीने भर में शेयर का भाव 13 फीसदी बढ़ा है।
एमके ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि टाटा मोटर्स के शेयर को खरीदना चाहिए। यह शेयर 700 रुपये तक जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी तिमाही में डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान है, जिसे जबरदस्त माल भाड़े की एक्टिविटी और ई-वे बिल में ग्रोथ का सहारा मिलेगा। ई-सीवी मोमेंटम भी मजबूत नजर आ रहा।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने रेटिंग को न्युट्रल बरकरार रखा है। इसके अलावा 434 रुपए का टारगेट दिया है। MOFSL के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस मजबूत रहा। अनुमान से अधिक मार्जिन और अन्य आय की वजह से PAT के आंकड़े अच्छे रहे।
ब्रोकिंग फर्म नुवामा ने भी टाटा मोटर्स पर बुलिश रेटिंग दी। शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ अगले 12 महीने के लिए 525 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जून तिमाही में परफॉर्मेंस अनुमान के मुताबिक ही रहे।
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 20,667 करोड़ रुपए रही। ऑपरेटिंग प्रॉफिट में साल दर साल के लिहाज से 9.9 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली, जोकि 2,257 करोड़ रुपए रही। हालांकि, मार्जिन पर दबाव दिखा। यह 90 बेसिस पॉइंट्स घटकर 10.9 फीसदी पर आ गया।

