होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का आईपीओ 17 से, 57 से 60 रुपये है इसका भाव

मुंबई- होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 अगस्त से खुलेगा। इसका मूल्य दायरा 57 से 60 रुपये तय किया गया है। आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 250 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 250 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।

एंकर निवेशकों के लिए बोली की तारीख शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 होगी। यह इश्यू पूरी तरह नए इक्विटी शेयरों  का है, जिसकी कुल राशि 2,600 करोड़ तक है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹10 है। ब्लैकस्टोन के रियल एस्टेट, भारत प्रमुख आशीष मोहता ने कहा, “हमें भारत का पहला इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स-केंद्रित आईपीओ लॉन्च करने की खुशी है।

यह ब्लैकस्टोन के लिए देश में 15वां आईपीओ और सातवीं रियल एस्टेट लिस्टिंग भी है। यह भारतीय पूंजी बाजारों में नवाचार को बढ़ावा देने और हमारे निवेशकों के लिए अवसरों का विस्तार करने के हमारे प्रयासों की निरंतरता है। हमें गर्व है कि हमने होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स को भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है, जिसके पास उच्च गुणवत्ता वाली परिसंपत्तियां और प्रतिष्ठित किरायेदार हैं तथा जो आर्थिक विकास के एक महत्वपूर्ण आधार को मजबूत करता है।”

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के सीईओ उर्विश रामभिया ने कहा, “यह आईपीओ होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। महज छह वर्षों में हमने ब्लैकस्टोन के वैश्विक पैमाने, क्षेत्र के गहरे अनुभव और मजबूत परिचालन क्षमताओं के समर्थन से खुद को भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विनिर्माण और आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। हम भारत की अगली विकास यात्रा के लिए आवश्यक आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं का निर्माण जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।”

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। नेट इश्यू का कम से कम 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा। एंकर निवेशक हिस्से के 40% हिस्से में 33.33% हिस्सा घरेलू म्यूचुअल फंडों के लिए आरक्षित होगा। 6.67% हिस्सा जीवन बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों के लिए आरक्षित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *