बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ 12 अगस्त से, 271-285 रुपये है शेयर का भाव

मुंबई- इंजीनियरिंग कास्टिंग्स और मिश्रधातु इस्पात उत्पाद (अलॉय स्टील प्रोडक्ट्स) बनाने वाली बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड का 302 करोड़ रुपये का IPO 12 अगस्त को खुलेगा। प्रति शेयर भाव 271-285 रुपये तय किया गया है। लॉट शेयर 52 शेयर है। IPO में 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। एंकर निवेशक 11 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

बिहारी लाल आयरन और स्टील सेक्टर की कंपनी है। यह कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस में माहिर है। कंपनी खास औद्योगिक कामों के लिए प्रिसीशन इंजीनियरिंग कंपोनेंट बनाती है। इनमें मेटल रोल, इंजीनियरिंग कास्टिंग, अलॉय स्टील प्रोडक्ट, फोर्जिंग इंगॉट और शाफ्ट शामिल हैं।

इस पब्लिक इश्यू में 93 करोड़ रुपये तक के 33 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 208.62 करोड़ रुपये के 73.20 लाख शेयर मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल में बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नए इक्विपमेंट या मशीनरी की खरीद और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में इनके इंस्टॉलेशन के लिए, इस इंस्टॉलेशन के लिए सिविल वर्क को लेकर, नए रूफ टॉप सोलर पैनल्स की खरीद और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में इनके इंस्टॉलेशन के लिए, कर्ज को चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 6 प्रतिशत बढ़कर 546.52 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 516.30 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 64.64 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में 52.95 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में बिहारी लाल इंजीनियरिंग पर 17.78 करोड़ रुपये की उधारी थी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अभी से 8.77 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।

1995 में शुरू हुई यह कंपनी एक इंटीग्रेटेड आयरन एंड स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो कस्टम-मेड इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देने में माहिर है। क्रिसिल के मुताबिक, कंपनी भारत में मेटल रोल्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2026 में देश की कुल मेटल रोल्स मांग का 10 से 11.5% हिस्सा इसी कंपनी ने पूरा किया है।

कई तरह की इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने के कारण कंपनी के पास देश-विदेश में बड़े पैमाने पर ग्राहक मौजूद हैं। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के 1,825 ग्राहक थे। 1 अप्रैल 2024 से कंपनी ने 5 महाद्वीपों के 21 देशों में अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए हैं, जिनमें अफगानिस्तान, ब्राजील, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, मैक्सिको, नेपाल, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, यूएई और यूएसए शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *