एयरटेल का फायदा 37 प्रतिशत बढ़कर 8,167 करोड़, शेयरों ने दिया भारी फायदा
मुंबई- भारती एयरटेल का शुद्ध फायदा सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 8,167 करोड़ रुपये हो गया। इसमें मोबाइल टैरिफ में इजाफा, नए कस्टमर्स और इंडिया एवं अफ्रीका में लगातार अच्छी ग्रोथ का हाथ रहा। कंपनी ने नतीजों का ऐलान 4 अगस्त को शेयर बाजार बंद होने के बाद किया। इस दौरान एयरटेल ने 1.49 करोड़ नए ग्राहक जोड़े, जिससे भारत समेत 15 देशों में उसके कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 68.1 करोड़ हो गई।
जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 18.4 फीसदी और तिमाही दर तिमाही आधार पर 5.7 फीसदी बढ़कर 58,539 करोड़ रुपये हो गया। कंसॉलिडेटेड एबिड्टा 33,599 करोड़ रुपये रहा। हर ग्राहक से कमाई (ARPU) बढ़कर 264 करोड़ रुपये हो गई है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 250 रुपये था।
भारती एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन एवं एमडी गोपाल विट्टल ने कहा, “एक बार फिर कंपनी का तिमाही प्रदर्शन स्ट्रॉन्ग रहा। इसमें डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो और सभी बिजनेसेज में स्ट्रॉन्ग एग्जिक्यूशन का हाथ रहा।” इंडिया में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.2 फीसदी बढ़ा। अफ्रीकी बिजनेस से रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 5.7 फीसदी (कॉन्सटेंट करेंसी में) बढ़ा।
कंपनी ने जून तिमाही में 10 लाख से ज्यादा पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स बनाए। यह किसी एक तिमाही में नए पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे कंपनी के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 3 करोड़ हो गई। जून तिमाही में कंपनी ने 50 लाख नए स्मार्टफोन यूजर्स बनाए।
कंपनी के डिजिटल टीवी बिजनेसेज का रेवेन्यू 773 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही के अंत में डिजिटल टीवी बिजनेस के ग्राहक 1.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कनवर्जेंस स्ट्रेटेजी को आईपीटीवी सर्विसेज का अच्छा सपोर्ट मिला है।

