टाइटन कंपनी का जूलरी बिजनेस 39 फीसदी बढ़ा, तनिष्क मिया की बिक्री में तेजी
मुंबई- टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी Titan Company Ltd कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 41% की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ में ज्वेलरी, घड़ियां, आईकेयर और दूसरे नए कारोबारों का बड़ा योगदान रहा। रिटेल नेटवर्क के विस्तार ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। पिछले 1 साल में इसने 22.33% का रिटर्न दिया है। यह 5 साल में 160.65% बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.98 लाख करोड़ रुपये है।
टाइटन का घरेलू कारोबार (Domestic Business) सालाना आधार पर 37% बढ़ा। सबसे ज्यादा ग्रोथ ज्वेलरी बिजनेस में देखने को मिली। यह कारोबार 39% बढ़ा। वहीं, घड़ियों और आईकेयर बिजनेस में 23-23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के उभरते कारोबार (Emerging Businesses) में भी 19% की ग्रोथ रही।
Titan ने बताया कि ज्वेलरी कारोबार को Akshaya Tritiya और त्योहारी सीजन का अच्छा फायदा मिला। इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या शुरुआती डबल डिजिट में बढ़ी। वहीं, ग्राहकों की औसत खरीदारी (Average Ticket Size) में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई।
घड़ियों के कारोबार में 23% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसकी सबसे बड़ी वजह एनालॉग घड़ियों की मजबूत मांग रही। इस कैटेगरी में बिक्री हाई-20% की रफ्तार से बढ़ी। हालांकि, स्मार्टवॉच की बिक्री में लो-टीन (Low Teens) की गिरावट दर्ज की गई।
आईकेयर बिजनेस में भी 23% की बढ़ोतरी हुई। टाइटन के अपने ब्रांड और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एक साथ कई चश्मे खरीदने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस करने वाली मार्केटिंग रणनीति का भी फायदा मिला। Titan का अंतरराष्ट्रीय कारोबार सालाना आधार पर 128% बढ़ा। Tanishq, Mia और CaratLane ब्रांड को खासतौर पर उत्तरी अमेरिका में अच्छी मांग मिली।
अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Titan ने 77 नए स्टोर खोले। इसके बाद जून 2026 तक कंपनी का कुल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,680 स्टोर हो गया। कंपनी ने यह भी साफ किया कि ये शुरुआती आंकड़े हैं। वैधानिक ऑडिटरों (Statutory Auditors) की सीमित समीक्षा के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

