मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर, हर दिन 240 करोड़ खर्च करें तो 114 साल लगेंगे
मुंबई- दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर यानी करीब 83.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हुई। मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की वजह से उनकी पर्सनल वेल्थ में यह रिकॉर्ड उछाल आया है।
नैस्डैक पर लिस्ट होते ही स्पेसएक्स के शेयरों में तेजी देखी गई, जिससे कंपनी की मार्केट कैप बढ़कर करीब 350 अरब डॉलर यानी करीब 33.28 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। स्पेसएक्स ने अपने IPO के जरिए मार्केट से 1 लाख करोड़ रुपए का फंड जुटाया था।
दुनिया के केवल 20 देश ऐसे हैं जिनकी जीडीपी इससे ज्यादा है। मस्क अकेले ताइवान, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसे अमीर देशों की कुल अर्थव्यवस्था से ज्यादा अमीर हो जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति हर दिन 240 करोड़ भी खर्च करे, तो उसे 1 ट्रिलियन डॉलर खत्म करने में 114 साल से ज्यादा का समय लगेगा।
ट्रेडिंग की शुरुआत के साथ ही शेयर की कीमत में 40% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। मार्केट क्लोज होने तक स्पेसएक्स की मार्केट वैल्यू 350 अरब डॉलर यानी करीब 33.28 लाख करोड़ रुपए के स्तर को छू गई।
एलन मस्क के पास स्पेसएक्स की करीब 42% हिस्सेदारी है। IPO के बाद सिर्फ स्पेसएक्स में ही उनके शेयरों की वैल्यू 100 अरब डॉलर यानी करीब 9.51 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गई है। अगर मस्क की अन्य कंपनियों जैसे टेस्ला, xAI, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और न्यूरालिंक की होल्डिंग्स को मिला दिया जाए, तो उनकी कुल नेटवर्थ 99.82 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
स्पेसएक्स इस इश्यू के जरिए रिकॉर्ड 75 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.15 लाख करोड़ रुपए जुटा रही है। यह अकेला IPO साल 2024 और 2025 में आए सभी अमेरिकी आईपीओ की कुल जुटाई रकम से भी ज्यादा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा IPO है।

