हेक्सागेन में रिटेल निवेशकों ने लगाया जमकर दांव, पहले दिन पूरा भर गया

मुंबई- न्यूट्रिशन और वेलनेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हेक्सागन न्यूट्रिशन का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग शुक्रवार से खुल गया है। कंपनी का यह आईपीओ 9 जून तक खुला रहेगा। आईपीओ खुलने के पहले ही दिन निवेशकों, खासकर रीटेल इनवेस्टर्स की तरफ से शानदार रिस्पांस देखने को मिला है।

यह पब्लिक इश्यू अब तक 0.83 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशकों का कोटा पहले ही दिन 1.17 गुना भरकर पूरी तरह फुल हो गया है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी 0.87 गुना बुक हो चुका है। कंपनी के मैनेजमेंट ने इसका प्राइस बैंड ₹42 से ₹45 प्रति शेयर तय किया है।

आईपीओ साइज: कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹139 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत लाया गया है। निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इसके एक लॉट में 333 शेयर शामिल हैं। SBI सिक्योरिटीज ने कहा, ‘हेक्सागन न्यूट्रिशन एक ऐसे सेक्टर में काम करती है जहां हेल्थ अवेयरनेस बढ़ने के कारण डिमांड लगातार बढ़ रही है। कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच क्रमशः 8.0%, 35.1% और 104.6% के शानदार CAGR से बढ़े हैं। हमारा सुझाव है कि निवेशक लॉन्ग-टर्म के लिए इस आईपीओ में जरूर पैसा लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *