वंदे भारत के खाने में फिर मिला कीड़ा, आगरा से वाराणसी जाने वाली ट्रेन की घटना

मुंबई- सोमवार को आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत के खाने में कीड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। कोच सी13 में सफर कर रहे यात्री ने नाश्‍ते में कीड़ा होने की शिकायत की। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इसका वीडियो भी शेयर किया।

वंदे भारत में खराब खाने का यह पहला मामला नहीं है। हाल के समय में इसे लेकर कई बार खबरें आती रही हैं।ताजा मामला आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस (गाड़ी संख्या 20176) का है। यात्री ने सफर के दौरान परोसे गए नाश्‍ते में कीड़ा मिलने की शिकायत की।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने अनुभव का वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने सवाल किया, ‘हम इसी ‘प्रीमियम’ सर्विस के लिए पैसे देते हैं? यात्रियों की सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’वंदे भारत एक्‍सप्रेस अपनी रफ्तार और प्रीमियम सर्विसेज के लिए जानी जाती है। हालांकि, पिछले कुछ समय में खाने-पीने की क्‍वालिटी को लेकर यह विवादों में रही है।

मार्च 2026 में पटना-टाटानगर वंदे भारत का मामला हाल की ऐसी ही घटनाओं में से एक है। ट्रेन नंबर 21896 में यात्री ने खाने की क्‍वालिटी और हाईजीन को लेकर गंभीर शिकायत की थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था।

भारतीय रेलवे ने सख्‍त ऐक्‍शन लेते हुए आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यही नहीं, खाना सप्‍लाई करने वाले वेंडर पर 50 लाख रुपये की पेनाल्‍टी लगाई थी। उसका कॉन्‍ट्रैक्‍ट तुरंत खत्‍म कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *