7 महीने में इस शेयर ने दिया 49% रिटर्न; ब्रोकरेज बोले, अब भी खरीदारी का मौका

मुंबई- रेखा झुनझुनवाला समर्थित फेडरल बैंक लिमिटेड (Federal Bank) के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़त में हैं और निवेशकों को 45 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं। प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने हाल ही में अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार और स्थिर मुनाफा देखने को मिला।

फेडरल बैंक के शेयर पिछले सात महीनों में करीब 49 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं। सितंबर 2025 के अंत में जहां इसका भाव करीब 192-193 रुपये था, वहीं गुरुवार को बीएसई पर यह शेयर 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 287 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने फेडरल बैंक को खरीदने की सलाह दी है। इसका कहना है कि शेयर 340 रुपये तक जा सकता है। यानी 20 प्रतिशत का फायदा मिलेगा।  ब्रोकरेज ने कहा कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन का प्रदर्शन कई कारणों से मजबूत बना हुआ है। पहला, करेंट अकॉउंट सेविंग अकॉउंट मिक्स में सुधार हुआ है। खासकर करेंट अकॉउंट जमा में। दूसरा, जमा दरों में संतुलित तरीके से बदलाव किया गया है।

महंगे होलसेल डिपॉजिट से धीरे-धीरे दूरी बनाई जा रही है। चौथा, एसेट मिक्स को मध्यम रिटर्न वाले सेगमेंट की ओर बदला जा रहा है। इन सभी कारणों से आने वाले समय में भी मार्जिन पर सकारात्मक असर बना रहेगा। निर्मल बांग ने बैंक पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 357 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *