तीन दिन तक बाजार बंद, बैंकिंग शेयरों की जमकर हुई पिटाई, एसबीआई ज्यादा टूटा
मुंबई- बैंक शेयरों पर 30 अप्रैल को बड़ा दबाव दिखा। इससे बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी तक गिर गया। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है। एक्सिस बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी।
क्रूड ऑयल में उछाल से इनफ्लेशन बढ़ने का रिस्क है। इससे इंटरेस्ट रेट्स बढ़ सकते हैं और बॉन्ड यील्ड में उछाल आ सकता है। इसका असर ट्रेजरी गेंस पर पड़ेगा और बैंकों की बॉरोइंग कॉस्ट बढ़ जाएगी। इससे बैंकों का प्रॉफिट घट सकता है। 30 अप्रैल को क्रूड ऑयल एक समय 125 डॉलर प्रति बैरल के पार चल गया था।
बैंक निफ्टी एक महीने में करीब 7 फीसदी चढ़ा है। लेकिन, 2026 में यह करीब 8 फीसदी गिरा है। पिछले कुछ सत्रों से बैंक निफ्टी पर दबाव दिखा है। अमेरिका और ईरान में दूसरे दौर की बातचीत में हो रही देर का असर मार्केट के सेंटिमेंट पर पड़ा है। दोनों पक्षों में से कोई झुकने को तैयार नहीं है। इससे होर्मुज बंद है। इस वजह से क्रूड की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे इसकी कीमतें चढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक होर्मुज खुल नहीं जाता है, क्रूड की कीमतों में नरमी की उम्मीद नहीं है।
30 अप्रैल को क्रूड में उछाल से शेयर बाजारों पर बड़ा दबाव दिखा। हालांकि, बाद में मार्केट में अच्छी रिकवरी दिखी। 1 मई यानी शुक्रवार को शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बंद रहेंगे।

