सिएट हर शेयर पर देगी 35 रुपये का डिविडेंड, 144 फीसदी बढ़ा कंपनी का लाभ

मुंबई- टायर कंपनी CEAT का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है और मार्जिन में भी सुधार हुआ है। मार्च तिमाही में CEAT का नेट प्रॉफिट बढ़कर 244 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 100 करोड़ रुपये था। यानी है।

रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.3 प्रतिशत बढ़कर 4,219 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 3,421 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान CEAT की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत हुई। CEAT ने पूरे वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अहम स्तर पार किया और 697 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा दर्ज किया। यह कंपनी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है।

कच्चे माल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन से जुड़े दबाव आने वाले समय में मार्जिन पर असर डाल सकते हैं। कंपनी इससे निपटने के लिए कीमतों में बदलाव और लागत पर नियंत्रण की रणनीति अपना रही है। CEAT के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 35 रुपये (350 प्रतिशत) का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *