अमेजन 100 शहरों में शुरू करेगी क्विक कॉमर्स सेवा, 1000 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर खुलेंगे

मुंबई- अमेजन ने क्विक कॉमर्स सर्विस ‘अमेजन नाउ’ को देश के 100 शहरों में शुरू करने का प्लान बनाया है। अभी अमेजन नाउ केवल दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में ही काम कर रहा है। अमेजन इंडिया ने पिछले हफ्ते 2,800 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया था, यह विस्तार उसी का हिस्सा है। इस विस्तार से 16,000 से ज्यादा किसान अमेजन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपना ताजा सामान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह इस रोलआउट के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएगी। इसके लिए 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। ये छोटे वेयरहाउस होंगे जो कम समय में डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे। अमेजन के इस ऐलान का असर कॉम्पिटिटर कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेजन के आने से मौजूदा कंपनियों की ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (एवरीडे एसेंशियल्स) हर्ष गोयल ने कहा कि हमने अपने विस्तार प्लान को तेज कर दिया है। 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट केंद्रों की मदद से हम 100 शहरों तक पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *