शराब बनाने वाली इन कंपनियों के शेयरों में होगी भारी कमाई, जानिए इनका भाव

मुंबई- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एवेंडस (Avendus) ने शराब बनाने वाली 5 ऐसी कंपनियों के शेयरों की पहचान की है, जिनमें आने वाले समय में 31% तक की तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्रीमियमाइजेशन और बढ़ती मांग के बीच ये स्टॉक्स बाजार में ‘आउटपरफॉर्म’ करने को तैयार हैं।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “एक स्टैंडर्ड बोतल में सिर्फ 750 ml लिक्विड आ सकता है। लेकिन शराब की बोतल में सिर्फ 750 ml शराब नहीं होती, बल्कि इसमें आकांक्षा, टैक्सेशन, रेगुलेशन और निवेशकों की दिलचस्पी भी शामिल होती है।”

एवेंडस ने कहा कि शराब भारत की सबसे मजबूत कंजम्प्शन कैटेगरी में से एक बनी हुई है। इसकी डिमांड केवल जरूरत से नहीं, बल्कि आदत, सामाजिक मौकों और बढ़ती लाइफस्टाइल आकांक्षाओं से चलती है।

ब्रोकरेज का मानना है कि इस सेक्टर की सबसे बड़ी ताकत इसके ऊंचे एंट्री बैरियर्स हैं। सख्त सरकारी नियम, ऊंचा टैक्स और सीमित डिस्ट्रीब्यूशन चैनल नए खिलाड़ियों के लिए मुश्किलें पैदा करते हैं, जिससे मौजूदा कंपनियों को मजबूत स्थिति मिलती है।

इसी ट्रेंड को देखते हुए ब्रोकरेज ने यूनाइटेड स्प्रिट्स (United Spirits) पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,662 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसमें मौजूदा स्तर से करीब 27% की तेजी का संकेत देता है। वहीं रैडिको खेतान (Radico Khaitan) को भी ‘Buy’ रेटिंग के साथ 4,177 रुपये का टारगेट दिया गया है, जिसमें करीब 31% तक की संभावित बढ़त बताई गई है।

इसके अलावा तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) और एलाइड ब्लेंडर्स और डिस्टिलर्स (Allied Blenders and Distillers) पर भी ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। इन दोनों स्टॉक्स में करीब 17% तक के अपसाइड की संभावना जताई गई है।

वहीं यूनाइटेड ब्रूअरीज (United Breweries) को ‘Add’ रेटिंग के साथ 1,837 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो करीब 23% की संभावित तेजी दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत डिमांड, सीमित प्रतिस्पर्धा और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ते ट्रेंड के चलते यह सेक्टर लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *