सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में मिल सकता है भारी मुनाफा, यह है इसका कारण

मुंबई- विंड एनर्जी सेक्टर का मल्टीबैगर स्टॉक सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) बीते एक हफ्ते में करीब 17 फीसदी उछल गया। दमदार ऑर्डर बुक, मजबूत फंडामेंटल और बेहतर ग्रोथ आउटलुक के दम पर ब्रोकरेज हाउस एंबिट कैपिटल (Ambit Capital) ने सुजलॉन एनर्जी को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की ऑर्डरबुक मजबूत है और रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान बेहतर है। आने वाले सालों में सुजलॉन का मार्केट शेयर बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंच सकता है। एंबिट कैपिटल ने सुजलॉन एनर्जी पर खरीदारी की सलाह के साथ कवरेज शुरू किया है। स्टॉक पर अगले 12 महीने के नजरिए से टारगेट प्राइस 60 रुपये प्रति शेयर रखा है। शुक्रवार को BSE पर शेयर 52.94 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक करीब 14 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

शुक्रवार को इंट्राडे में स्टॉक ने 53.70 का हाई और 50.54 का लो बनाया। हालांकि, यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई (74.30) से अभी करीब 30 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 72,605 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

सुजलॉन एनर्जी के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो यह मल्टीबैगर शेयर रहा है। बीते पांच साल में इस शेयर ने 1105 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल का रिटर्न 550 फीसदी रहा है। दो साल में 30 फीसदी उछला है। बीते एक साल में बाजार में बिकवाली के दबाव में शेयर में अच्छा खासा करेक्शन आया है। हालांकि, बीते एक महीने से शेयर ने एक बार फिर तेजी का सेंटीमेंट दिखाया है। एक महीने में शेयर 28 फीसदी से ज्यादा उछला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *