टीसीएस को 13,718 करोड़ रुपये का लाभ, प्रति शेयर पर 31 रुपये देगी डिविडेंड

मुंबई-देश की सबसे बड़ी आईटी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को मार्च तिमाही में 13,718 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में यह 12 फीसदी अधिक है। पिछले साल इसी तिमाही में यह मुनाफा 12,224 करोड़ रुपए था।

मुनाफे के साथ कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़त देखी गई। इस तिमाही में ऑपरेशनल रेवेन्यू 10% बढ़कर 70,698 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर पर 31 रुपए का लाभांश यानी डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

TCS के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि यह लगातार तीसरी तिमाही है जब कंपनी ने ग्रोथ दर्ज की है। हमारी ‘फाइव पिलर स्ट्रेटेजी’ और AI पर फोकस काम कर रहा है। राहत की बात यह है कि यह ग्रोथ किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के बड़े बाजारों और लगभग सभी इंडस्ट्रीज में देखने को मिली है।

TCS का शेयर गुरुवार को 30.80 रुपए चढ़कर 2,590 रुपए पर बंद हुआ। बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 2.48% चढ़ा है। एक साल में करीब 20% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 11.71 लाख करोड़ रुपए है। तिमाही में 3 मेगा डील्स और पूरे साल में 5 मेगा डील्स हासिल हुए। कंपनी के 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाले क्लाइंट्स की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा कैटेगरी में 9 नए क्लाइंट जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *