इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.75 लाख, यह है इसका भाव

मुंबई- भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को निचले स्तर से जोरदार रिकवरी देखने को मिली। बाजार में इस मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने रिटेल सेक्टर की कंपनी वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड (V-Mart Retail) को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि वी-मार्ट ने पिछले 3 वर्षों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच समान स्टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) में सुधार दर्ज किया है और लगातार दो अंकों की राजस्व वृद्धि हासिल की है।

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने वीमार्ट रिटेल पर खरीदारी की सलाह दी है। इसका मानना है कि यह शेयर आगे 842 रुपये तक जा सकता है। इस समय भाव 484 रुपये है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 1.75 लाख रुपये हो सकता है जो 75 पर्सेंट का रिटर्न है। ब्रोकरेज के मुताबिक, यह प्रदर्शन मुख्य रूप से स्टोर विस्तार, अनलिमिटेड कारोबार में सुधार और लाइमरॉड के घाटे में कमी के चलते संभव हुआ है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आगे के लिए मजबूत लॉन्ग टर्म संभावनाओं के चलते वित्त वर्ष 2025 से 2028 के दौरान कंपनी राजस्व और ईबिट्डा में क्रमशः 16 प्रतिशत और 23 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) बनाए रखेगी। शेयर एक महीने में यह 4.95 प्रतिशत गिरा है। तीन महीने में शेयर में 25.22 प्रतिशत और छह महीने में 27.80 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल में स्टॉक 36 प्रतिशत गिरा है। स्टॉक का 52 वीक्स लो 465 रुपये और 52 वीक्स हाई 962.48 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *