पेटीएम और पाइन लैब के शेयरों में आ सकती है 13 पर्सेंट की गिरावट, यह है कारण
मुंबई- ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों के लिए प्राइस टारगेट में 13 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि खरीदने की रेटिंग बरकरार रखी है। 23 मार्च को पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd. के शेयर में 6 प्रतिशत और पाइन लैब्स के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट दिखी।
जेफरीज ने Paytm के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,400 रुपये से 3.6 प्रतिशत घटाकर 1,350 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। वहीं Pine Labs Ltd. के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 300 रुपये से 13.3 प्रतिशत घटाकर 260 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
जेफरीज ने कहा कि पेमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ उसकी बातचीत से पता चलता है कि वे ऑपरेटिंग लेवरेज की मदद से रेवेन्यू में 20 प्रतिशत से ज्यादा ग्रोथ का लक्ष्य रख रहे हैं। वे अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। जहां नए लोन या बिजनेस कम था, वहां तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, और वे नए क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं।
जेफरीज के मुताबिक, Paytm, पेमेंट्स के साथ-साथ लोन देने के लिए भी मर्चेंट प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत मौजूदगी का फायदा उठाना जारी रखे हुए है। कंपनी ने AI-बेस्ड ‘कॉन्वर्सेशन साउंड बॉक्स’ लॉन्च किया है और 10,000 आउटलेट्स पर इसका ट्रायल कर रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-28 के दौरान Paytm के रेवेन्यू में 22% CAGR से बढ़ोतरी होगी और EBITDA मार्जिन 8.5% से बढ़कर 16% हो जाएगा।
पाइन लैब्स के बारे में जेफरीज ने कहा कि रेवेन्यू में बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग लेवरेज से कमाई को मदद मिलेगी। बेहतर वर्किंग कैपिटल से कैपिटल एफिशिएंसी बढ़ेगी। फिनटेक प्लेटफॉर्म अपने DCP नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगा। कार्ड पर EMI वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Paytm का मार्केट कैप गिरकर 63500 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर एक महीने में 15 प्रतिशत और 3 महीनों में 26 प्रतिशत नीचे आया है। इस शेयर को कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 15 ने “बाय” रेटिंग दी है। 5 ने “होल्ड” और एक ने “सेल” रेटिंग दी है। Pine Labs के शेयर पर दो एनालिस्ट्स ने “बाय”, 2 ने “होल्ड” और एक ने “सेल” रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 18300 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर 3 महीनों में 32 प्रतिशत टूटा है।

