झुनझुनवाला और मधुसूदन केला सहित 26 निवेशकों ने आईसीआईसीआई प्रू में लगाया 4,815 करोड़

मुंबई- देश के बड़े दिग्गज निवेशकों का म्यूचुअल फंड पसंदीदा निवेश का साधन बन चुका है। इसका उदाहरण यह है कि 10,000 करोड़ रुपये के आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का आईपीओ खुलने से पहले ही 4,815 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। शुक्रवार से खुलने वाले इस इश्यू में झुनझुनवाला परिवार, मधुसूदन केला, प्रशांत जैन सहित 26 निवेशकों ने दांव लगाया है।

सक्रिय म्यूचुअल फंड के तिमाही औसत प्रबंधित परिसंपत्तियों के मामले में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल देश सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है। 30 सितंब तक इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.3 फीसदी रही है। कंपनी ने आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के परामर्श से 22,240,841 इक्विटी शेयरों का निजी प्लेसमेंट नकद भुगतान के बदले 2,165 प्रति इक्विटी शेयर के निर्गम मूल्य पर किया है। इसमें अबुधाबी की लुनेट कैपिटल, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के रीजेंट्स आईआईएफएल एसेट मैनेजमेंट, सर्व इन्वेस्टमेंट्स, 3पी इंडिया इक्विटी फंड (प्रशांत जैन द्वारा प्रबंधित), डीएसपी इंडिया फंड, व्हाइटओक कैपिटल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, एचसीएल कैपिटल व अन्य हैं।

एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, कोटक लाइफ, आदित्य बिरला सन लाइफ , बजाज लाइफ, टाटा एआईजी जनरल और गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस जैसी बीमा कंपनियों ने भी प्री-प्लेसमेंट में भाग लिया। आईसीआईसीआई बैंक ने कंपनी में अतिरिक्त 2 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 2,140 करोड़ रुपये का निवेश किया। 30 सितंब तक तिमाही औसत एयूएम 10,147.6 अरब रुपये था। 2024-25 मे कंपनी ने 3236 करोड़ का परिचालन लाभ दर्ज किया। यह एचडीएफसी से 19% अधिक था। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में यह अंतर बढ़कर 26 फीसदी हो गया। लिस्टिंग के बाद इसकी पूंजी 1.07 लाख करोड़ रुपये होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *