चांदी की कीमत 1.04 लाख रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंची, सोना में भी रही तेजी

मुंबई- चांदी की कीमतों बढ़कर गुरुवार को 1,04,947 प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 12 साल के हाई पर पहुंच गई है।

2025 में चांदी एक शानदार परफॉर्मर के रूप में उभरी है। हाल ही में इसने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ₹1,04,947 प्रति किलोग्राम का अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। इस जोरदार तेजी के पीछे कई वजहें हैं। अमेरिका के आर्थिक आंकड़े कमजोर हैं। दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है। डॉलर की वैल्यू में गिरावट आई है। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर एनर्जी जैसे सेक्टर्स से चांदी की औद्योगिक मांग भी तेजी से बढ़ रही है।”

बाजार में बदलाव का एक अहम संकेत गोल्ड-सिल्वर रेश्यो में आई तेज गिरावट है, जो 107 से घटकर 95 हो गया है। इसका मतलब है कि अब निवेशक सोने के मुकाबले चांदी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें इसमें बेहतर वैल्यू और ग्रोथ की संभावनाएं नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *