एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट घटाई, 6.5 पर्सेंट किया

मुंबई- एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया है। इससे पहले ADB ने यह अनुमान 7% बताया था।

प्राइवेट इन्वेस्टमेंट और हाउसिंग डिमांड में उम्मीद से कम ग्रोथ के कारण एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाया है। मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट के पूर्वानुमान को भी कम कर दिया है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने अगले वित्त वर्ष यानी 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 7% कर दिया है। इससे पहले यह अनुमान 7.2% था। ADB की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया और पैसिफिक इकोनॉमीज के 2024 में 4.9% की ग्रोथ रेट से बढ़ने का अनुमान है, जो ADB सितंबर के 5% के पूर्वानुमान से थोड़ा कम है।

कुछ दिनों पहले मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट के अनुमान को रिवाइज कर 6.3% किया था। मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने पहले यह अनुमान 6.7% बताया था। सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में ग्रोथ स्लोडाउन के बाद मॉर्गन स्टेनली ने यह डाउनग्रेड किया है।

भारत की GDP ग्रोथ 2024 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साल-दर-साल धीमी होकर 5.4% हो गई, जो मार्च 2023 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण GDP ग्रोथ धीमी हुई है। 2023 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ 4.3% रही थी। वहीं एक साल पहले समान तिमाही (Q2FY24) में यह 8.1% थी। पिछली तिमाही यानी अप्रैल से जून में ये 6.7% रही थी।

भारत का GVA जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.6% की दर से बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में GVA ग्रोथ 7.7% रही थी। वहीं पिछली तिमाही में GVA ग्रोथ 6.8% थी। धीमी जीडीपी ग्रोथ के बावजूद भारत प्रमुख देशों के बीच अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *