विस्तारा की आखिरी फ्लाइट आज, कल से एअर इंडिया में हो जाएगा विलय

मुंबई- भारत की तीसरी बड़ी एयरलाइन विस्तारा 11 नवंबर को अपने आखिरी फ्लाइट का संचालन करेगी। 12 नवंबर से विस्तारा के सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एअर इंडिया करेगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग भी एअर इंडिया के वेबसाइट से होगी।

एअर इंडिया और विस्तारा की मर्जर डील नवंबर 2022 में साइन हुई थी। भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी। इस मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एअर इंडिया ग्रुप इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है।

मर्जर के बाद, एअर इंडिया फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट वाली पैसेंजर सर्विस दोनों को ऑपरेट करने वाला एकमात्र भारतीय एयरलाइन ग्रुप होगा। एअर इंडिया (एअर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया सहित) और विस्तारा के पास टोटल 218 वाइडबॉडी और नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट्स हैं, जो 38 इंटरनेशनल और 52 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन के लिए सर्विस देते हैं।

विस्तारा की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह ईस्ट-सेंट्रल एशिया और यूरोप में इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के साथ भारत का लीडिंग फुल सर्विस कैरियर है। इस मर्जर के बाद सिंगापुर एयरलाइंस एअर इंडिया में 3,194 करोड़ रुपए का और निवेश भी करेगी।

दोनों एयरलाइन्स के मर्जर के बाद एअर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइन की हिस्सेदारी 25.1% रहेगी। इसके लिए कंपनी का करीब 2,096 करोड़ रुपए का डायरेक्ट निवेश है। वहीं, नए वेंचर में टाटा ग्रुप की 74.9% हिस्सेदारी रहेगी। डील से पहले विस्तारा में टाटा संस की 51% और सिंगापुर एयरलाइंस की 49% हिस्सेदारी थी। नई फर्म का नाम AI-विस्तारा-AI एक्सप्रेस-एयर एशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AAIPL) होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *