मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने पेश किया कोविड 19 वन ईयर टर्म राइडर, जांच और डेथ बेनिफिट
मुंबई-मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने नए ”मैक्स लाइफ कोविड-19 वन ईयर टर्म राइडर (कोविड-19 राइडर) (एक नॉन-लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग इंडीव्युलुअल प्योर रिस्क प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस राइडर पेश करने की घोषणा की। 1 लाख रुपये की बीमित राशि के लिए 271 रुपये के बेहद किफायती सालाना प्रीमियम से शुरू हो रहा यह कोविड-19 राइडर उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो इस महामारी के खिलाफ खुद को सुरक्षित रखने के विकल्प तलाश रहे हैं। हाल में पेश किए गए इस राइडर को मैक्स लाइफ की मौजूदा योजनाओं जैसे टर्म प्लान्स, सेविंग्स व इनकम प्लान्स से लेकर रिटायरमेंट प्लान्स तक से जोड़ा जा सकता है।
मौजूदा दौर की इस महामारी ने लोगों में कोरोना वायरस की जांच और इसके कारण होने वाली असामयिक मौत की स्थिति में खुद को व अपने करीबियों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता विकसित की है। हाल में कंतार के साथ मिलकर कराए गए ‘मैक्स लाइफ इंडिया प्रोटेक्शन कोशेंट- एक्सप्रेस’ में खुलासा हुआ कि 41% प्रतिभागियों ने कोविड-19 के तेज़ी से फैलने के कारण टर्म प्लान लेने की इच्छा जताई है। इसके अतिरिक्त, सर्वे में यह बात भी मुख्य रूप से सामने आई कि खुद को या/और परिवार में किसी अन्य सदस्य को कोविड-19 होने की आशंका से ही महानगरों में 31% प्रतिभागियों और टियर 1 शहरों में 20% प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने कोविड-19/गंभीर बीमारी राइडर लिए हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मैक्स लाइफ का कोविड-19 राइडर ग्राहकों को जीवन के लक्ष्यों में निवेश करने में सक्षम बनाकर उनके वित्तीय भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ ही उनके बेस प्लान में एक साल का राइडर जोड़कर उनके निकट भविष्य को भी सुरक्षित रख रहा है।
कोविड-19 राइडर लॉन्च की घोषणा करते हुए मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर वी. विश्वानंद ने कहा, ”मौजूदा महामारी के कारण हमारे जीवन में कई प्रकार के वित्तीय अवरोध आए हैं। निकट भविष्य में महामारी भले ही समाप्त हो जाए लेकिन हमारा जीवन इसके बाद भी चलता रहेगा। हमारा कोविड-19 राइडर लॉन्च कर हम इस कोविड-19 से संबंधित वित्तीय चिंताओं से उबरने में ग्राहकों की मदद के लिए साझेदारी करना चाहते हैं जिससे वे अपने व अपने करीबियों के लिए सुरक्षित भविष्य बना सकें। ग्राहकों की पसंद के बेस प्लान के साथ अटैचमेंट के तौर पर लिए जाने वाले इस राइडर का उद्देश्य एक साल की अवधि के दौरान ग्राहकों को सुरक्षित रखना है। ग्राहक बेस प्लान के रूप में टर्म प्लान्स से सेविंग्स प्लान्स तक में से कुछ भी चुन सकते हैं जिससे वे अपना वर्तमान ही सुरक्षित नहीं रख रहे बल्कि रोशन भविष्य की भी योजना बना रहे हैं।”

