ड्राइवर सीट मसाज फीचर के साथ आएगी ‘एमजी ग्लॉस्टर’

मुंबई- एमजी मोटर इंडिया देश में अपनी अगली पेशकश ग्लॉस्टर (Gloster) के साथ स्मार्ट मोबिलिटी की एक नई लहर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि यह लक्जरी कार ब्रांड स्टेज में प्रवेश कर रही है। आगामी एमजी ग्लॉस्टर को पाथब्रेकिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें ड्राइवर सीट मसाज, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और फ्रंट कोलिजन वार्निंग शामिल हैं।  

ग्लॉस्टर की ड्राइवर सीट 12 तरह से इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट विकल्प के साथ आएगी जिसमें पोजिशन को प्री-सेट करने के दो मेमोरी सेट ऑप्शन मिलेंगे। इलेक्ट्रिकली एडजस्ट की जाने सकने वाली सीट प्री-सेट पोजिशन पर एक बटन दबाकर ही लौट आती है और मेमोरी सीटिंग दो सुरक्षित सीटिंग पोजिशंस में रख सकती है। एमजी ग्लॉस्टर को पहली बार फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था और यह देश में प्रीमियम एसयूवी जैसे लैंड क्रूजर प्राडो को टक्कर देगी। ग्लॉस्टर भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल I) प्रीमियम एसयूवी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *