पराग पारिख फ्लैक्सीकैप में फंसे निवेशक, 6 महीने में नया निवेश 77 पर्सेंट घटा

मुंबई- पराग पारिख फ्लैक्सीकैप म्यूचुअल फंड में निवेशक बुरे फंस गए हैं। पिछले 6 महीने में इस फंड की स्कीम में नया निवेश 77 पर्सेंट घट गया है। ऐसे में लंबे और शॉर्ट टर्म दोनों निवेशक फंस गए हैं।

गौरतलब है कि पराग पारिख छोटे आकार का फंड हाउस है। इसके फ्लैक्सीकैप में निवेशकों को 6 महीने में 5 पर्सेंट से ज्यादा का घाटा हुआ है। हालांकि, इस दौरान इसी स्कीम में एचडीएफसी के निवेशकों को 5.55 पर्सेंट का घाटा हुआ है। फ्रैंकलिन की स्कीम ने जहां 9 पर्सेंट से ज्यादा का घाटा दिया है वहीं निप्पॉन की स्कीम ने 8 पर्सेंट से अधिक का घाटा दिया है।

कोटक म्यूचुअल फंड की फ्लैक्सीकैप स्कीम में निवेशकों को 8.70 पर्सेंट का घाटा हुआ है। एक साल में देखें तो इन फंड हाउसों की फ्लैक्सीकैप स्कीम में घाटा थोड़ा तो कम हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह स्कीम अच्छी नहीं है। पिछले एक साल में म्यूचुअल फंड की लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्कीमों में कोई खास रिटर्न नहीं बन पाया है।

इस दौरान बाजार में 15 पर्सेंट तक की गिरावट आई है। हालांकि, म्यूचुअल फंड का एसआईपी निवेश हर महीने लगातार बढ़ रहा है। पिछले महीने यह निवेश 32,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था, जिससे निवेशकों का एसआईपी में भरोसा अभी भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *