जियो का आईपीओ पहले दिन तीन गुना भरा, 67,000 करोड़ के लिए मिली बोली

मुंबई- जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ पहले दिन 3 गुना ज्यादा भर गया। 30,188 करोड़ रुपए के इश्यू के लिए 67 हजार करोड़ रुपए की बोली लग चुकी है। IPO कल बंद होगा। लिस्टिंग के बाद मार्केट कैप ₹10.30 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।

कंपनी ने 30,188 करोड़ रुपए जुटाने के लिए कुल 27 करोड़ शेयर जारी किए हैं। बड़े इन्वेस्टर्स को 7.24 करोड़ शेयर बेचकर ₹8,110 करोड़ पहले ही मिल चुके हैं। आम लोगों के लिए रखे गए 19,75,25,934 शेयर्स के मुकाबले 60,10,21,860 शेयर्स के लिए आवेदन मिले हैं।

IPO को बड़े निवेशकों ने 9 गुना और आम लोगों ने 0.71 गुना सब्सक्राइब किया है। यह इश्यू ओवरऑल 3.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट के हिसाब से लिस्टिंग पर 23% तक रिटर्न मिल सकता है। लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 23% यानी ₹258 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹1,119 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग 1377 रुपये पर हो सकती है। जियो के एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। आम निवेशक को शेयर खरीदने के लिए कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे, जबकि अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

IPO पब्लिक के लिए ओपन होने से पहले कंपनी ने 212 एंकर इन्वेस्टर्स से 7.24 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,110 करोड़ जुटाए। एंकर बुक को 30 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। यानी एंकर बुक के मुकाबले एंकर इन्वेस्टर्स ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *