इंडिगो उड़ान महंगी, घरेलू उड़ानों में ₹1300, इंटरनेशनल में ₹10,000 तक बढ़ा

मुंबई- इंडिगो की फ्लाइट्स से उड़ान भरना अब महंगा हो जाएगा। आज यानी मंगलवार से इसने बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया है। घरेलू उड़ानें 1300 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 10,000 रुपये तक महंगी हो जाएगी। इंडिगो ने छह महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे पहले 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था।

दरअसल हाल में विमानों के ईंधन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसलिए विमानों को किराया महंगा करना पड़ रहा है। 1 अक्टूबर से घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमत ₹121 से बढ़कर अब ₹137 हो गई है। यानी 1 लीटर ATF की कीमत 16 रुपए (करीब 13.2%) बढ़ गई है। पिछले तीन महीनों में विमानों का ईंधन 28 पर्सेंट तक महंगा हो गया है।

इंडिगो के अनुसार, पिछले एक ही महीने में जेट फ्यूल के दाम 14% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके चलते प्लेन में डलने वाला तेल अब पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि अपने भविष्य के वित्तीय अनुमानों यानी फाइनेंशियल आउटलुक को भी वापस लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *