वोडाफोन शेयरों में आ सकती है 47 प्रतिशत गिरावट, 8 रुपये तक जा सकता है

मुंबई- देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के शेयर में मंगलवार को गिरावट दिखी। HSBC ने कंपनी पर अपनी ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹7.70 से बढ़ाकर ₹8.25 कर दिया है। HSBC की चिंता कंपनी के कैश फ्लो और स्पेक्ट्रम भुगतान को लेकर है।

2026 में अब तक Vodafone Idea का शेयर करीब 33% ऊपर है। वहीं, इसी दौरान Nifty 50 करीब 9% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.68 लाख करोड़ है।

HSBC की सबसे बड़ी चिंता कंपनी के ऑपरेटिंग कैश फ्लो को लेकर है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY29 में Vodafone Idea का ऑपरेटिंग कैश फ्लो स्पेक्ट्रम भुगतान की जरूरत से कम रह सकता है। इस अनुमान में 2027 की पहली तिमाही में मोबाइल टैरिफ बढ़ने की उम्मीद भी शामिल है।

HSBC के मुताबिक, इन भुगतान को पूरा करने के लिए Vodafone Idea को अगले तीन साल में अपना ऑपरेटिंग कैश फ्लो करीब तीन गुना करना होगा। HSBC का मानना है कि Vodafone Idea का नेटवर्क निवेश कंपनी के मार्केट शेयर को स्थिर करने में मदद कर सकता है।

वोडाफोन आइडिया की फंडिंग जरूरत FY29 पर खत्म नहीं होगी। HSBC के मुताबिक, 2030 से स्पेक्ट्रम रिन्यूअल के लिए भी Vodafone Idea को अतिरिक्त पूंजी की जरूरत होगी। इसलिए स्पेक्ट्रम भुगतान के लिए फंडिंग का मुद्दा शेयर पर दबाव बनाए रख सकता है।

7 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ₹363 करोड़ की GST डिमांड से जुड़े मामले में केंद्र की याचिका खारिज कर दी। यह मामला 2017 में टावर एसेट्स की ATC Telecom को बिक्री से जुड़ा था। Vodafone Mobile का 2018 में Vodafone Idea में विलय हो गया था। Vodafone Idea ने पहली तिमाही में ₹3,754 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 3.2% बढ़कर ₹11,689 करोड़ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *