इस जूलरी शेयर ने 6 महीने में एक लाख रुपये के निवेश को बना दिया 4 लाख
मुंबई- त्रिभुवनदास भीमजी झवेरी के शेयरों ने छह महीनों में निवेशकों का पैसा चार गुना किया है। इस साल 9 मार्च को इस शेयर का प्राइस 130.50 रुपये था। 8 सितंबर को शेयर 5 फीसदी चढ़कर 555.30 रुपये पर बंद हुआ। 5 फीसदी चढ़ने के बाद इसमें अपर सर्किट लग गया। अगर आपने इस शेयर में मार्च की शुरुआत में एक लाख रुपये लगाया होता तो यह रकम चार लाख से ज्यादा हो गई है।
Tribhovandas Bhimji Zaveri (TBZ) के शेयरों में लगातार तेजी की कई वजहें हैं। ज्लेवरी कंपनियों का प्रदर्शन जून तिमाही में अच्छा रहा है। इसका शेयर कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है। इस दौरान कंपनी का टैक्स बाद प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 56.9 फीसदी चढ़ा। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 34.8 फीसदी बढ़ा। दूसरी ज्वेलरी कंपनियों का प्रदर्शन भी जून तिमाही में अच्छा रहा है। इससे इन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है।
TBZ के शेयरों में तेजी की वजह इसके अधिग्रहण की खबर है। जीआरटी ज्वेलर्स टीबीजेड में प्रमोटर्स की 74.12 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह डील प्रति शेयर 209 रुपये की कीमत पर होगी। जीआरटी ज्वेलर्स 1,033.7 करोड़ रुपये निवेश करेगी। GRT Jewellers ने बाकी 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर का भी ऐलान किया है। इसके लिए प्रति शेयर 249.6 रुपये की कीमत तय की गई है। शेयर की 8 सितंबर की क्लोजिंग कीमत ओपन ऑफर के प्राइस से काफी ज्यादा है।
सोने की कीमतों में हाल में आई तेजी का असर भी TBZ जैसी कंपनियों के शेयरों पर पड़ा है। सोने की कीमत अपने 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर से 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 8 सितंबर को हल्की गिरावट के साथ 4400 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। आगे त्योहारी सीजन में गोल्ड ज्वेलरी की मांग स्ट्रॉन्ग रहने की उम्मीद है।

