जीई शिपिंग का फायदा 159 प्रतिशत उछला, हर शेयर पर 14.40 रुपये देगी डिविडेंड

मुंबई- शिपिंग और ऑफशोर सर्विसेज सेक्टर की कंपनी The Great Eastern Shipping Company (GE Shipping) का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹505 करोड़ से बढ़कर ₹1,309 करोड़ हो गया। यानी सालाना आधार पर करीब 159% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का रेवेन्यू 66.9% बढ़कर ₹2,005.4 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,201.5 करोड़ था। GE Shipping की सबसे बड़ी कमाई शिपिंग कारोबार से हुई। इस सेगमेंट का रेवेन्यू ₹994.21 करोड़ से बढ़कर ₹1,890.97 करोड़ हो गया। ऑफशोर सर्विसेज कारोबार का रेवेन्यू भी बढ़कर ₹406.02 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में ₹350.41 करोड़ था।

GE Shipping के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹14.40 प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने 7 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। पात्र शेयरधारकों को 27 अगस्त 2026 या उसके बाद डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। नतीजों से पहले सोमवार को GE Shipping का शेयर 3.97% की बढ़त के साथ ₹1,404 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *