आईटीसी का शुद्ध मुनाफा 27 फीसदी गिरा, 3,579 करोड़ पर पहुंचा, राजस्व बढ़ा
मुंबई- आईटीसी का पहली तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा 27 फीसदी गिरकर 3,579 करोड़ रुपये रहा। हांलांकि, ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 26,943 करोड़ रुपये रहा। ITC ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर सोमवार को दिखेगा।
कंपनी ने कहा, “पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की वजह से कारोबारी माहौल में काफी अनिश्चितता रही। क्रूड ऑयल और क्रूड से लिंक्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इससे अलावा व्यापार और सप्लाई चेन में काफी बाधा आई।”
आईटीसी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी बाजारों में जून तिमाही में मांग मजबूत रही। लेकिन, आगे इनफ्लेशन पर नजर रखनी होगी। आगे मानसून एक बड़ा फैक्टर होगा। अभी मानसून की बारिश कम है। पिछले साल के मुकाबले खरीफ फसलों की बुवाई भी कम है।
कंपनी के डिजिटल-फर्स्ट और ऑर्गेनिक पोर्टफोलियो का एनुअल रेकरिंग रेवेन्यू करीब 1,500 करोड़ रुपये रहा। इसमें योगाबार, 24 मंत्रा, Prasuma & Meatigo और मदर स्पर्श जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। जून तिमाही में बेवरेजेज कैटेगरी की ग्रोथ भी स्ट्रॉन्ग रही। इसे गर्मी के सीजन का सपोर्ट मिला।
कंपनी के एग्रीकल्चर बिजनेस का रेवेन्यू जून तिमाही में 353 करोड़ रुपये रहा। वैल्यू-एडेड एग्री पोर्टफोलियो की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही। इसमें मसाले, फल और सब्जियां शामिल हैं। पेपर सेगमेंट भी स्ट्रॉन्ग ग्रोथ दिखी। इस सेगमेंट का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 9 फीसदी बढ़ा।

