Zee की FIFA के साथ डील, 8 साल तक दिखाएगा बड़े टूर्नामेंट, शेयर 7% उछला

मुंबई- Zee Entertainment Enterprises के शेयरों में सोमवार को करीब 7% की तेजी देखने को मिली। FIFA के साथ कंपनी की नई साझेदारी होने से यह असर दिखा है। समझौते के तहत Zee अगले 8 साल तक दुनिया के कई बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट भारतीय दर्शकों तक पहुंचाएगा।

इस समझौते के तहत Zee को 2026 से 2034 के बीच FIFA के 39 टूर्नामेंट्स के प्रसारण अधिकार मिले हैं। इनमें FIFA वर्ल्ड कप 2026, FIFA वर्ल्ड कप 2030 और FIFA महिला वर्ल्ड कप 2027 जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों के टूर्नामेंट, फुटसल प्रतियोगिताएं, इंटरकॉन्टिनेंटल मुकाबले और FIFA से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी इस डील का हिस्सा हैं।

जी कंपनी लंबे समय से अपने स्पोर्ट्स कारोबार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में FIFA जैसी वैश्विक खेल संस्था के साथ साझेदारी उसी दिशा में बड़ा कदम है। कंपनी इन टूर्नामेंट्स का प्रसारण अपने टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 पर करेगी।

इस डील के तहत Zee चार नए स्पोर्ट्स चैनल भी शुरू करेगी। इनमें Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य फुटबॉल समेत दूसरे खेलों के दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना है।

इस साझेदारी के तहत पहला बड़ा टूर्नामेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 होगा, जिसकी शुरुआत अगले साल 11 जून से होगी। Zee के CEO पुनीत गोयनका ने कहा कि फुटबॉल दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते खेलों में से एक है। इसमें लंबे समय तक ग्रोथ की संभावना है। उनके मुताबिक यह साझेदारी कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें ऐसे खेल आयोजनों पर दांव लगाया जा रहा है जिनकी दर्शकों के बीच मजबूत लोकप्रियता हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *