यह कंपनी देगी 2-1 के अनुपात में बोनस शेयर, 745 पर्सेंट का दिया फायदा
मुंबई- स्मॉल-कैप कंपनी कमर्शियल सिन बैग्स लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर कंपनी के दो शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 19 नवंबर 2022 से बढ़ाकर 25 नवंबर, 2022 कर दिया है। यानी, कंपनी के शेयर 24 नवंबर 2022 को एक्स-बोनस पर ट्रेड करेंगे।
पैकेजिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी कमर्शियल सिन बैग्स लिमिटेड ने पिछले पांच सालों में 745.52% का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 17 नवंबर 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 44.60 रुपये के स्तर पर थे। 10 नवंबर को यह शेयर बढ़कर 377.10 रुपये पर पहुंच गए। यानी अगर निवेश ने 5 साल पहले कमर्शियल सिन बैग्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह 8.45 लाख रुपये होता।
कमर्शियल सिन बैग्स लिमिटेड पैकेजिंग कंपनी है। इसका मार्केट कैप 502.20 करोड़ रुपये है। कंपनी FIBC, बिग बैग्स, और फ़ूड ग्रेड FIBC के साथ-साथ तिरपाल, कंडक्टिव बैग्स, कंडक्टिव लाइनर्स, बैफ़ल लाइनर्स, BOPP बैग्स, PP फैब्रिक और PP बुने हुए बोरियों की एक प्रमुख प्रोडक्ट्स और निर्यातक है। कंपनी ने सालाना 8 मिलियन बैग का प्रोडक्शन किया है और इसके उद्योग में 50 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

