इन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, देखिए कौन-कौन से हैं स्टॉक
मुंबई- कोरोना के बाद से शेयर बाजार की ओर निवेशकों की रूचि बढ़ी है। साल 2021 में शेयरों की लिस्ट में सबसे अधिक सस्ते शेयर हैं। पिछले साल कई अच्छे फंडामेंटल वाले सस्ते शेयर्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया है।
सेज़ल ग्लास के शेयर 25.50 रुपए 3 जनवरी 2022 से बढ़कर 176.65 रुपए पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 592.76% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर इसी दौरान 2.92 रुपए से बढ़कर 19.95 रुपए पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 583.22% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। एआरसी फाइनेंस लिमिटेड के शेयर 11.34 रुपये से बढ़कर 52.25 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 360.76% का रिटर्न दिया है।
बीएलएस इंफोटेक के शेयर ने 5.16 गुना का फायदा दिया है। इसका भाव 66 पैसा से बढ़कर 4 रुपए के ऊपर चला गया है। जबकि खूबसूरत का शेयर 52 पैसा से बढ़कर 2.98 रुपए पर चला गया है। इस तरह से इसमें भी 5 गुना से ज्यादा का फायदा मिला है।
शांति एजुकेशनल के शेयर 99.95 रुपए से बढ़कर 515 रुपए पर चले गए हैं। इसमें 4 गुना का फायदा मिला है। केआईएफएस फाइनेंशियल सर्विसेस लि. के शेयर 45 रुपये से बढ़कर 212.75 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने साल 2022 में अब तक 372.78% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

