एचडीएफसी बैंक ने ग्रामीण इलाकों के लिए शुरू किया त्यौहारी ऑफर्स

मुंबई– निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने देश भर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अपने फेस्टिव ऑफर्स का एलान किया। बैंक ने अपनी सालाना फेस्टिव ट्रीट्स को सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों में भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए लॉन्च किया है। सीएससी के साथ नामांकित 1.2 लाख गांव स्तर के उद्यमियों (वीएलई) के नेटवर्क के जरिए इन लोकेशन में ग्राहक उनके लिए खास बनाए गए ऑफर का फायदा ले सकते हैं। ग्राहकों को लोन से लेकर बैंक अकाउंट तक सभी बैंकिंग प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील मिलेगी। इनमें होम लोन, टू व्हीलर लोन, कार लोन, ट्रैक्टर लोन, गोल्ड लोन और बिजनेस ग्रोथ लोन शामिल है।

ग्राहक अलग-अलग कैटेगरी में फ्लैट 5 फीसदी से 15 फीसदी की छूट का फायदा ले सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर और ज्वैलरी आदि शामिल हैं। एक हजार से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑफर भी उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इसके लिए सबसे करीबी कॉमन सर्विस सेंटर या पड़ोस के वीएलई जाना होगा। वहीं वे अलग-अलग वित्तीय सोल्यूशन के स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं। रिटेल और बिजनेस दोनों ग्राहक लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर डिस्काउंट, घटी हुई ईएमआई, कुछ लोन पर फोरक्लोजर चार्ज पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। 

फेस्टिव ट्रीट्स 2.0 कैंपेन के जरिए बहुत से ऑफर उपलब्ध हैं, आइए ग्रामीण इलाकों के लिए मौजूद कुछ खास बेनेफिट्स को जानते हैं। 

  • जीरो प्रोसेसिंग फीस लोन पर टू व्हीलर लोन मिलेगा. पहले छह महीने के लिए डाउन पेमेंट 1999 रुपये और 25 फीसदी तक कम ईएमआई है। 
  • 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक बुक किए ट्रैक्टर लोन पर फोरक्लोजर चार्ज पर 50 फीसदी की छूट रहेगी और ट्रैक्टर पर 90 फीसदी तक फंडिंग है। 
  • किसान गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50 फीसदी छूट मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *