जेएम फाइनेंशियर ने बताए ये 10 शेयर, इनमें मिल सकता है भारी फायदा
मुंबई- JM फाइनेंशियल ने कुल 10 शेयर चुने हैं, जो बैंकिंग, डिफेंस, पावर ट्रांसमिशन, टेलीकॉम इक्विपमेंट, मेटल रीसाइक्लिंग, फार्मा, न्यू-एज कारोबार, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और स्टील से आते हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अपसाइड ग्रेविटा में है, जबकि पावर ग्रिड और टाटा स्टील में सबसे कम 15% का अनुमान है।
जेएम फाइनेंशियल के अनुसार ग्रेविटा में 34 पर्सेंट का फायदा मिल सकता है। यह शेयर मौजूदा भाव 1343 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये तक जा सकता है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी बीईल का शेयर 485 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव 364 की तुलना में इसमें 33 प्रतिशत का फायदा मिलने का अनुमान है।
इसी तरह से एमक्योर फार्मा का शेयरों में भी 26 प्रतिशत का फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह शेयर 2362 रुपये तक जा सकता है। इसका मौजूदा भाव 1873 रुपये है। आईसीआईसीईआ बैंक का शेयर 1710 रुपये तक जा सकता है। यह अभी 1374 रुपये पर है। यानी 24 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है।
एयरटेल का शेयर 2400 रुपये तक जा सकता है। यह अभी 1374 रुपये पर है। यानी इसमें भी 24 पर्सेंट का फायदा मिलने का अनुमान लगाया गया है। इटरनल में 22 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 400 रुपये तक जा सकता है जो मौजूदा भाव 322 रुपये है। पावरग्रिड और टाटा स्टील में 15-15 पर्सेंट के मुनाफे की उम्मीद जताई गई है।

