इन शेयरों में एक लाख का निवेश बन सकता है 1.96 लाख रुपये, यह है भाव

मुंबई- ब्रोकरेज हाउसों ने वन मोबीक्विक सिस्टम्स, मोल्ड-टेक पैकेजिंग और आदित्य बिरला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। वन मोबीक्विक सिस्टम्स ने दूसरी तिमाही  में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथे तिमाही में मुनाफा हासिल किया है। कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 9.4% और तिमाही आधार पर 5.0% बढ़कर 2,95.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

प्रबंधन को उम्मीद है कि कुल आय के प्रतिशत के रूप में फिक्स्ड कॉस्ट में कमी आएगी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2027 के लिए 40 करोड़ रुपये और आगामी वित्त वर्ष 2028 के लिए 75-80 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, यूपीआई एमडीआर लागू होने से वित्त वर्ष 2028 के पेमेंट रेवेन्यू में कम से कम 1 अरब रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 20-25 करोड़ रुपये जुड़ने का अनुमान है।

ब्रोकरेज हाउस दोलत कैपिटल ने कंपनी के सकारात्मक ग्रोथ आउटलुक, लेंडिंग सेगमेंट की मजबूती और ऑपरेटिंग लीवरेज को देखते हुए 400 के टारगेट प्राइस के साथ अपनी बाय रेटिंग को बनाए रखा है। सोमवार को 225.85 रुपये पर कारोबार कर रहे इस शेयर का लक्ष्य 400 रुपये है। यानी 77% का फायदा मिल सकता है।

मोल्ड-टेक पैकेजिंग का दूसरी तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 30.7% बढ़कर 2.7 अरब रुपये, एबिटडा 29.3% बढ़कर 50 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 36% बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गया है।

ब्रोकरेज हाउस कैपिटल 360 वन ने मोल्ड-टेक पैकेजिंग लिमिटेड के शेयरों के लिए बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए 533 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस शेयर का अंतिम बंद भाव 292.50 रुपये है। इस लिहाज से देखें तो ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस मोल्ड-टेक पैकेजिंग के शेयर में 82% का अपसाइड दिखाता है।

आदित्य बिरला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसमें परिचालन आय 11.2% की वार्षिक बढ़त के साथ 2,295.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गई और शुद्ध लाभ 82.8% वार्षिक वृद्धि के साथ 53.05 करोड़ रुपये रहा।

ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स के शेयरों पर बाय रेटिंग देते हुए 141 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। सोमवार को यह शेयर दिनभर के कामकाज में 1.56 अंक (2.21 %) की तेजी के साथ 72.07 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस लिहाज से देखें तो ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस इस शेयर में 96% की तेजी आने की उम्मीद जताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *