चार दिन में 3,300 अंक उछला सेंसेक्स, अब 77,000 के करीब, इन शेयरों में तेजी
मुंबई- शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी रही। इस दौरान कुल 3,300 अंकों की तेजी सेंसेक्त में दिखी और यह 76918 यानी 77000 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में विश्लेषकों को उम्मीद है कि बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है।
कच्चे तेल में उबाल के बावजूद एफएमसीजी सेक्टर की रौनक और FIIs को LTCG पर टैक्स में राहत के प्रस्ताव पर मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी आखिरी 15 मिनट में ऐसी छलांग लगाई कि एकाएक सेंसेक्स 76900 और निफ्टी 23800 के पार जाकर बंद हुए। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ बढ़ गया।
पिछले चार दिनों में निफ्टी में करीब 1,000 अंकों की तेजी आई है। हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि इसे अभी बड़ी तेजी की शुरुआत नहीं मानना चाहिए। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 3,325 अंक यानी 4.5 फीसदी चढ़ चुका है। इस तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक जैसे बड़े शेयरों का अहम योगदान रहा है।

