मुकेश अंबानी अब बिस्कुट भी बेचेंगे, 5 रुपये से 125 रुपये में मिलेगा पैकेट
मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी कंपनी ‘ रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ‘ (RCPL) तमिलनाडु के बाजार में कंपनी ने अपने ‘ इंडिपेंडेंस ‘ ब्रांड का एक्सपैंशन किया है। कुल 9 नए फ्लेवर वैरिएंट्स के तहत 28 नए SKU पेश किए गए हैं। ये रोज के नाश्ते से लेकर खास स्वाद की जरूरतों को पूरा करेंगे।
इस विस्तार का मुख्य मकसद किफायती रेट पर प्रीमियम प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है। साथ ही तमिलनाडु जैसे प्रमुख बाजार में अपनी पहुंच को और मजबूत करना है। आरसीपीएल के नए पोर्टफोलियो में 9 प्रमुख वैरिएंट हैं। इनमें पावर अप, बटर ब्लिस, मिल्क पावर, मैरी प्राइम, कोको वैनिला एंड चॉकलेट, क्रीमयम ऑरेंज, क्रीमयम चॉको, कोको बोरबॉन और ग्लूकोज बूस्ट शामिल हैं।
उपभोक्ताओं के हर वर्ग का ध्यान रखकर इन्हें 5 रुपये के ट्रायल पैक, 10 रुपये के शेयरिंग पैक और 40 रुपये से 125 रुपये तक के होम पैक्स में पेश किया गया है। इसमें ‘इंडिपेंडेंस पावर अप’ बिस्किट को दूध, ग्लूकोज और प्रोटीन के अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ उतारा गया है।
आरसीपीएल के डायरेक्टर टी कृष्णकुमार के मुताबिक, तमिलनाडु बिस्किट बिजनेस के लिए एक अहम मार्केट है। कंपनी ‘ईच कंज्यूमर, ईच ओकेजन’ यानी हर उपभोक्ता, हर अवसर के विजन के साथ काम कर रही है। तमिलनाडु में प्रोडक्शन क्षमता में बढ़ोतरी से कंपनी को बिस्किट कैटेगरी में अपने ऑपरेशन का विस्तार करने में मदद मिलेगी। यह हर घर तक पहुंच बनाने में मददगार होगा।

