ईंधन महंगा होने से इंडिगो को 1879 करोड़ का घाटा, राजस्व 26 पर्सेंट बढ़ा

मुंबई- इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को सितंबर तिमाही में 1,879 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। दरअसल, ईंधन महंगा होने के कारण विमानन कंपनी को भारी घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹2,582 करोड़ का घाटा हुआ था।

कंपनी के सीईओ विली वॉल्श ने कहा कि फ्यूल बिल में भारी बढ़ोतरी के कारण एयरलाइन के पास अब हवाई टिकटों के दाम बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। इंडिगो के कुल खर्च का लगभग 40% हिस्सा ईंधन में जाता है।

इंधन महंगा होने से कंपनी ने उड़ानों का किराया भी महंगा कर दिया है। इसमें 375 से लेकर 1300 रुपये ईंधन चार्ज लगाया गया है। विदेशी उड़ान के लिए 1000 से 10,000 रुपये तक चार्ज लगाया गया है। घाटे में कमी के साथ-साथ कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़ा है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 25.9% बढ़कर ₹23,364 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹18,555 करोड़ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *