सोना इस महीने में अब तक 7,000 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 20,000 रुपये घटी
मुंबई- सोना और चांदी कीमतें इस महीने में भी जमकर टूट रही हैं। सितंबर में अच्छी खासी गिरावट के बाद इस महीने अब तक सोना प्रति दस ग्राम 7000 रुपये सस्ता हो गया है। मंगलवार को भी इसमें 628 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
10 ग्राम 24 कैरेट सोना अब 1.41 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,442 रुपए कम होकर 1.92 लाख रुपए पर आ गई है। अक्टूबर में अब तक सोना करीब 7 हजार और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।
सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है। हालांकि अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में फिर चुन सकते हैं। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अब भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का मौका भी बन सकता है।

