इस शेयर ने 6 महीने में एक लाख के निवेश को बनाया 1.64 लाख रुपये, यह है भाव

मुंबई- स्पेशियल्टी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी नियोजेन केमिकल्स (Neogen Chemicals) को लेकर घरेलू ब्रोकरेज हाउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने जबरदस्त तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने 2,477 रुपये के मौजूदा भाव के मुकाबले 3,050 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो निवेशकों को 23 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है।

कंपनी का मेन पोटेंशियल इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर की ओर तेजी से मुड रहा है। नियोजेन की सब्सिडियरी नियोजेन आयोनिक्स बैटरी इलेक्ट्रोलाइट और लिथियम हेक्साफ्लोरोफॉस्फेट (LiPF6) बनाने पर तेजी से काम कर रही है। ये दोनों कंपोनेंट मॉडर्न लिथियम-आयन बैटरियों की बैक-बोन माने जाते हैं। टेक्निकली, कंपनी ने जापान की फेमस MU आयोनिक सॉल्यूशंस से लाइसेंस लिया है, जबकि सॉल्ट बिजनेस जापानी कंपनी मोरिटा साथ संयुक्त उपक्रम के तहत चल रहा है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी की कुल इनकम में बैटरी केमिकल्स का हिस्सेदारी जो महज 4 प्रतिशत है, वह फाइनेंशियल ईयर 2030 तक उछलकर 62 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ग्लोबल लेवल पर सप्लाई चेन में चीन पर निर्भरता घटाने की मुहीम तेज हो चुकी है। इसका सीधा फायदा नियोजेन को मिलता दिख रहा है।

ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग का अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2026 से 2030 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 45 प्रतिशत एबिटा 49 प्रतिशत और कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) 87 प्रतिशत की एनुअल CAGR से बढ़ सकता है। 6 महीने में इस शेयर ने 64 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। यानी एक लाख रुपये का निवेश 1.64 लाख रुपये बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *